PRAYAGRAJ NEWS: प्रयागराज के मेजा क्षेत्र केबेरोजगार युवाओं के लिए एकरोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेजारोड स्थितरोजगार महोत्सव 2026′ आयोजित होगा। इस आयोजन में देश की 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों के भाग लेने की संभावना है। डीजीएस परिवार के भाजपा नेता एवं जनसेवक इंद्रदेव शुक्ल उर्फ राजू भैया ने बताया कि कार्यक्रम सुबह आठ बजे से शुरू होगा। इस रोजगार महोत्सव में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी, जहां 1000 सेअधिक नौकरी के अवसर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने जानकारी दी कि कार्यक्रम में युवाओं का निःशुल्क पंजीकरण किया जाएगा तथा मौके पर ही स्पॉट इंटरव्यू कीव्यवस्था भी रहेगी। राजू भैया ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। निजी क्षेत्र की कई बड़ी कंपनियां इस रोजगार मेले में शामिल होकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। रोजगार महोत्सव का आयोजन मेजारोड स्थित डीजीएस ऑफिस, ओवरब्रिज के पास किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के अधिक सेअधिक युवाओं से कार्यक्रम में पहुंचकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है। रजिस्ट्रेशन के लिए7380611742 नंबर पर कॉल करें। अपना नाम-पता सहित अन्य जानकारी बताएं। इसके बादआपको रजिस्ट्रेशन नंबर उपलब्ध कराया जाएगा।







