Home उत्तर प्रदेश पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्धपरिस्थिति मे हुई मौत

पत्नी से विवाद के बाद युवक की संदिग्धपरिस्थिति मे हुई मौत

PRAYAGRAJ NEWS: परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरारी गांव में एक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोरारी गांव निवासी सुग्रीव बिंद पुत्रराजेश बिंद की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व बारा थाना क्षेत्र के असरवई गांव निवासी कविता पुत्री मूलचंद के साथ हुई थी। दंपती का एक वर्ष का पुत्र गोलू भी है। परिवार के लोगों केमुताबिक पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था और आए दिन कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर सुग्रीव और उसकी पत्नी कविता के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर कविता ने अपने मायके वालों को सूचना दी।
इसके बाद उसका भाई और पिता कोरारी गांव पहुंचे और कविता को अपने साथ मायके लेकर चले गए। परिजनों का कहना है कि शनिवार सुबह कविता के पिता मूलचंद और अन्य रिश्तेदार दोबारा सुग्रीव के घर पहुंचे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। काफी देर तक
समझौते की कोशिश चलती रही, लेकिन बात नहीं बन सकी। आरोप है कि पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद कविता के पिता और भाई उसे लेकर वापस असरवई गांव चले गए। इधर कुछ समय बाद गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब सुग्रीव का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजन शव को लेकर थाना बारा पहुंचे और मामले में न्याय की मांग करने लगे। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और जेसीबी चालक का काम करके परिवार का पालन-पोषण करता था। वहीं परिजनों ने मामले में ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। थाना प्रभारी बारा संजय कुमार राय ने बताया कि युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।