Home उत्तर प्रदेश मामूली कहासुनी में मां-बेटे के साथ मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

मामूली कहासुनी में मां-बेटे के साथ मारपीट, तीन आरोपी गिरफ्तार

FATEHPUR NEWS: कोतवाली क्षेत्र के डीघ गांव में मामूली कहासुनी के दौरान मां-बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी आरती (45) पत्नी स्वर्गीय कृष्ण पाल एवं उनके पुत्र आशुतोष (28) का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान गांव के धनीराम, मनीराम, धर्मेंद्र तथा ननकी पत्नी हनुमान ने मिलकर मां-बेटे के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता आरती की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनीराम, मनीराम और हनुमान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। उपनिरीक्षक अमरनाथ मौर्या ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।