Home उत्तर प्रदेश चन्द्रशेखर आजाद को 2027 में उ.प्र. का सीएम बनाने का कार्यकर्ताओं ने...

चन्द्रशेखर आजाद को 2027 में उ.प्र. का सीएम बनाने का कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प

PRAYAGRAJ NEWS: आजाद समाज पार्टी (काशीराम) के तत्वावधान में बूथ जीतो चुनाव जीतो अभियान के तहत थाना शंकरगढ़ स्थित ग्रामसभा जूही में एक दिवसीय कैडर और बूथ गठन हेतु बैठक की अध्यक्षता करते हुए आसपा के पूर्व जिला महामंत्री आईपी रामबृज ने आने वाली विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये कहा कि आसपा समर्थकों में जो उत्साह देखने को मिल रहा है उससे उत्तर प्रदेश की राजनीति में बहुत बड़ा परिवर्तन होने वाला है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए मजबूत एवं योग्य प्रत्याशियों के चयन, प्रभावी चुनाव प्रबंधन तथा जनसमर्थन बढ़ाने के लिए नए तरीके और दिशा-निर्देश जो एडवोकेट चन्द्रशेखर भाई ने बताए उसपर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में नगीना सांसद आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया। आईपी रामबृज ने आगे बताया कि तमिलनाडु में जिस प्रकार नई पार्टी को सत्ता परिवर्तन हेतु जनता ने नए चेहरे विजय थालापती को पसंद किया है तो उसी प्रकार से उत्तर प्रदेश की जनता 2027 के विधानसभा चुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने के लिये एड़ी चोटी का दम लगा देगी। अभी शोसल मीडिया पर उत्तर प्रदेश में कक्षा 12 तक के बच्चों की निःशुल्क शिक्षा और गरीबों के जेसीबी चलाकर ध्वस्तीकरण के बावर आंदोलन की सूचना मात्र से सहारनपुर का जिला प्रशासन को बैकफूट पर आना आसपा की विजय का संकेत का इशारा करती है। निश्चित ही आम मजलूमों, गरीबों और बेसहारा लोगों की आस और मसीहा चंद्रशेखर आजाद ही है। आईपी रामबृज ने जनता से संकल्प दिलाया कि संविधान के अनुच्छेद 39 ख, 13, 15 और 17 का क्रियान्वयन यदि कोई करा सकता है तो वो है आजाद समाज पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद एडवोकेट चन्द्रशेखर आजाद।उक्त अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष पवन कुमार गौतम, गया प्रसाद, अजय कुमार, रंजन कुमार, राज बहादुर, मिश्रीलाल, दीना नाथ, राजेश कुमार, समर जीत, कमलाकर, दिलीप, रविन्द्र, सुरेश, शिव दयाल, संजय, पूनम, शिमला, विमला, कंचना, प्रतिमा, उर्मिला, संगीता, ममता, रानी आदि के साथ सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। बूथ संख्या 256 का बूथ अध्यक्ष राम सिंह तथा 257 का बूथ अध्यक्ष प्रभाकर को बनाया गया।