FATEHPUR NEWS: बिंदकी तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ता संघ बिंदकी के चुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न हो गई। दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक पर्चे दाखिल किए। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए कल्यान सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह गौतम और रामनारायण अग्निहोत्री ने नामांकन किया है। वहीं महामंत्री पद पर प्रतिभा देवी, अशोक मिश्रा और सितेश कुमार तिवारी के बीच मुकाबला होगा। दोनों प्रमुख पदों पर त्रिकोणीय मुकाबले से चुनाव रोचक हो गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कमलेश प्रसाद और शैलेंद्र अग्निहोत्री ने नामांकन किया, जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अखिलेश चंद ने पर्चा दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुधीर कुमार और ललित कुमार पांडे मैदान में हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन पद के लिए राकेश कुमार, संयुक्त सचिव प्रकाशन पद के लिए नीलम द्विवेदी तथा संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद के लिए दिवाकर तिवारी ने नामांकन किया। वरिष्ठ सदस्य पद के लिए नवनीत कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सोनी और सुधीर सिंह ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कनिष्ठ सदस्य पद पर स्नेहा तिवारी, रमन सिंह, मोहित कुमार, हम्माद खान, विद्या प्रकाश गौतम और प्रणव मिश्रा ने पर्चे भरे। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान एल्डर कमेटी एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष रामकरण सिंह चौहान के साथ आनंद शंकर वर्मा, लक्ष्मी शंकर यादव, विप्र नारायण तिवारी, रमाकांत तिवारी, रामकिशोर वर्मा और राजकुमार सोनकर एडवोकेट मौजूद रहे। चुनाव समिति के अनुसार 12 मई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया होगी। 13 मई को शाम 4 बजे अंतिम प्रत्याशी सूची प्रकाशित की जाएगी। 26 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 4:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।





