Home उत्तर प्रदेश पुरस्कार व्यक्ति के जीवन में उत्साह,गति करते है प्रदान:न्यायमूर्ति डॉ शेखर कुमार...

पुरस्कार व्यक्ति के जीवन में उत्साह,गति करते है प्रदान:न्यायमूर्ति डॉ शेखर कुमार यादव

ज्वाला देवी गंगापुरी में बोर्ड परीक्षा  प्रतिभा अलंकरण समारोह संपन्न
PRAYAGRAJ NEWS: ज्वाला देवी स.वि.इ.कालेज में बोर्ड परीक्षा के मेधावी सम्मान समारोह आज विद्यालय के विशाल सभागार में आयोजित हुआ जिसमें जिले तथा विद्यालय की मेरिट सूची में स्थान में बनाने वाले 24 छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डॉ शेखर कुमार यादव, अध्यक्षता एसो प्रो कुलभाष्कर पीजी कालेज प्रयागराज डॉ शशिकान्त त्रिपाठी, विशिष्ट अतिथि  जिला पंचायत राज अधिकारी प्रयागराज रवि शंकर द्विवेदी एवं  राकेश सिंह सेंगर  प्रबन्धक, ज्वाला देवी गंगापुरी, च्यवन भार्गव  अध्यक्ष, ज्वाला देवी गंगापुरी,  विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय तथा बोर्ड परीक्षा में जिले तथा विद्यालय की मेरिट में स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों एवं उनके अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मॉ सरस्वती के सम्मुख दीपार्चन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दन से हुआ। पुरस्कार के रुप में जिले तथा विद्यालय में स्थान बनाने वाले छात्रों को स्मृति चिन्ह एवं  अभिभावको को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आज इस प्रतिभा अलंकरण समारोह में पुरस्कार प्राप्त छात्रों को देखकर यह विचार आता है कि पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन में उत्साह एवं गति प्रदान करते है यदि इसका प्रारंभ छात्र जीवन से ही हो जाये तो निश्चित रुप से उसे नित नये कीर्तिमान स्थापित करने से कोई रोक नही सकता। इसके लिए सम्बन्धित संस्थान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। संगम नगरी के लिए यह गर्व का विषय है कि विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालय निरन्तर ऐसी प्रतिभाओं को तराश रहें हैं, जो अपने भावी जीवन में भारत माता के यश में श्रीवृद्धि करेंगे और समाज को सच्ची दिशा प्रदान करने में अपना अपूर्व योगदान प्रदान करेंगे’’।
कार्यक्रम अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में सफलता और सार्थकता दो ऐसे पहलू हैं जिन्हें अक्सर एक ही मान लिया जाता है, जबकि वास्तव में इनमें गहरा अंतर होता है। एक सफल जीवन बाहरी उपलब्धियों और भौतिक सुख-सुविधाओं पर केंद्रित हो सकता है, जबकि एक सार्थक जीवन गहरे आंतरिक संतोष, उद्देश्य और दूसरों के जीवन में सकारात्मक योगदान पर आधारित होता है। जिस प्रकार एक व्यक्ति जो दूसरों की निस्वार्थ भाव से मदद करता है, अपने काम में परोपकार का उद्देश्य ढूंढता है, मजबूत और स्वस्थ रिश्ते बनाता है, या कला या रचनात्मकता के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालता है, वह एक सार्थक जीवन जी रहा हो सकता है, भले ही उसके पास बहुत अधिक धन या सामाजिक प्रतिष्ठा न हो। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि ’’ सफलता का कोई शार्टकट नही होता सफलता सदैव कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन एवं देश हित में काम करने की भावना से ही मिलती है। उन्होने कहा कि हमें हमेशा अपने गुरुजनों को सम्मान करना चाहिये तथा सदैव उनसे कुछ नया सीखने का प्रयास करते रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने अतिथियों, अभिभावकों एवं कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े हुये सभी लोगों का आभार ज्ञापन किया। संचालन विद्यालय के आचार्य सरोज सिंह ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, आचार्य एवं छात्र – छात्रायें उपस्थित रहे।