Home उत्तर प्रदेश अलोपीबाग उपचुनाव में भाजपा के सचिन मिश्रा ने लहराया जीत का परचम

अलोपीबाग उपचुनाव में भाजपा के सचिन मिश्रा ने लहराया जीत का परचम

1093 वोट पाकर हुए विजयी
PRAYAGRAJ NEWS:  नगर निगम के वार्ड 48 अलोपीबाग में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा ने जीत दर्ज की है। कुल पड़े 2731 मतों में सचिन मिश्रा को 1093 वोट मिले। सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर 761 वोट पाकर तीसरे व निर्दलीय प्रत्याशी संतोष कुमार गुप्ता 866 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। अलोपीबाग वार्ड में यह उपचुनाव वरिष्ठ भाजपा नेता व इसी वार्ड से पार्षद रहे उमेश चंद्र मिश्रा के निधन के बाद कराया गया था। विजयी भाजपा प्रत्याशी सचिन मिश्रा उन्हें पुत्र हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी मिठाई बांटकर दी जीत की बधाई 2027 की तैयारियों में लगी भाजपा के लिए ये उपचुनाव लिटमस टेस्ट की तरह था जिसमें मिली विजय से कार्यकर्ता उत्साहित हैं। संगठन ने इस उपचुनाव को गंभीरता से लिया था। यहां तक कि 5 मई को मतदान के दिन विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने प्रयागराज दौरे पर आए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में दोपहर में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान सभी को समय न व्यर्थ करते हुए अलोपीबाग उपचुनाव में लगने को कहा था। भाजपा महानगर अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं की पूरी टीम लगाई थी और लगातार स्वयं चुनाव प्रचार में जुटे रहे। महापौर गणेश केसरवानी, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, हर्षवर्धन बाजपेयी, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, अनिल केसरवानी,  आनन्द श्रीवास्तव, डॉ शैलेश पांडेय, विक्रमजीत भदौरिया, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, अरुण पटेल, विजय श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह,  राजू पाठक, अजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्र, सचिन जायसवाल, श्याम प्रकाश पाण्डेय, दीप द्विवेदी कृतज्ञ नारायण मिश्राआदि पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।