VARANASI NEWS: गेल इंडिया लिमिटेड ने वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) परियोजना के अंतर्गत स्वच्छ, सुरक्षित एवं किफायती ऊर्जा के प्रसार की दिशा में दिन प्रतिदिन विस्तार कर रहा है। गेल इंडिया द्वारा जनपद की कई इकाइयों को पीएनजी आपूर्ति से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बीबीएन प्रिंटर्स में पाइप्ड नेचुरल गैस सफलतापूर्वक आपूर्ति प्रारंभ की गई। पीएनजी आपूर्ति का शुभारंभ सुशील कुमार, महाप्रबंधक (जी.एम),गेल वाराणसी द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवाजिश अली अंसारी, उप महाप्रबंधक प्रवीण गौतम, मुख्य प्रबंधक (मार्केटिंग) देबाशीष साहू, सीनियर ऑफिसर (मार्केटिंग), चन्द्रशेखर रेड्डी (सीनियर इंजीनियर) उपस्थित रहे। पूर्व में इस औद्योगिक इकाई द्वारा प्रतिमाह लगभग 30 एलपीजी सिलेंडरों की खपत की जाती थी। आपूर्ति प्रारंभ होने के पश्चात अब इन सिलेंडरों की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी, जिससे इन्हें अन्य क्षेत्रों में उपयोग हेतु स्थानांतरित किया जा सकेगा और अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिल सकेगा। नेचुरल गैस से जुड़ने के साथ बीबीएन प्रिंटर्स को निरंतर एवं निर्बाध गैस आपूर्ति, उच्च स्तरीय सुरक्षा, परिचालन लागत में कमी तथा पर्यावरण‑अनुकूल ईंधन जैसे अनेक महत्वपूर्ण लाभ प्राप्त होंगे। पीएनजी के उपयोग से औद्योगिक प्रक्रियाएं अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं कुशल बनेंगी। साथ ही, एलपीजी सिलेंडरों के भंडारण, परिवहन एवं उनसे जुड़े जोखिमों और असुविधाओं से भी मुक्ति मिलेगी। गाड़ियों ने बताया कि पीएनजी के उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। चांदपुर औद्योगिक क्षेत्र की इस इकाई को पीएनजी नेटवर्क से जोड़ना, वाराणसी में औद्योगिक उपभोक्ताओं तक स्वच्छ ऊर्जा पहुँचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।





