Home उत्तर प्रदेश रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट के आरोप में चार के विरुद्ध...

रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट के आरोप में चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग में रास्ते के विवाद को लेकर विपक्षियों ने पीड़ित के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के अंबाई बुजुर्ग गांव निवासी जलंधर सिंह पुत्र धनराज सिंह ने कड़ा धाम पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि सोमवार की रात आठ बजे के करीब वह अपने घर को जाने वाले रास्ते में मिट्टी पाट रहा था, पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान विपक्षी गाली गलौच करते हुए मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, जिसमे वह चोटिल हो गया, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शिवमूरत , शिवदान , नागेंद्र , प्रवीण के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।