Home उत्तर प्रदेश कौशांबी में कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

कौशांबी में कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

KAUSHAMBI NEWS: नन्दी वाणी पब्लिक स्कूल भरवारी में मंगलवार को जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से कराटे खिलाड़ियों का बेल्ट टेस्ट आयोजित किया गया। इस परीक्षा/प्रतियोगिता में 25 बच्चों ने प्रतिभाग किया। सफल प्रतिभागियों को कलर बेल्ट व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेल्ट टेस्ट मुख्य रेफरी जाह्नवी शर्मा व जिला सचिव अतुल सोनकर के नेतृत्व में संपन्न हुआ। परीक्षा में हर्षित सोनकर ने ग्रीन बेल्ट, आरोही मिश्रा व रुद्र ने पर्पल बेल्ट प्राप्त किया। वहीं गरिमा यादव, माहिया, महिमा यादव, शिवम, शिवम कुमार गौड़, आदित्य निषाद, रणवीर आर्या, जीत कुमार, उराव अंसारी व गौरव यादव ने येलो बेल्ट हासिल किया। साक्षी सिंह ने ब्राउन थर्ड बेल्ट परीक्षा पास की और अब ब्लैक बेल्ट ए ग्रेड की तैयारी कर रही हैं। वहीं शाश्वत शर्मा ने भी ब्राउन थर्ड बेल्ट हासिल कर ब्लैक बेल्ट ए ग्रेड की ओर कदम बढ़ाया है। दोनों खिलाड़ी ब्लैक बेल्ट की सर्वोच्च श्रेणी से एक कदम दूर हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष रीना शर्मा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र केसरवानी व विद्यालय की प्रबंधक ज्योति केसरवानी ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।