KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के साईगंज गांव निवासी महेंद्र कुमार पुत्र जियालाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि लगभग एक माह पूर्व घर की सीमेंट की चादर पड़ोसी ने तोड़ दिया था, विपक्षी द्वारा जिसको ठीक कराए जाने का आश्वासन दिया था लेकिन विपक्षी हीलाहवाली करता रहा, महेंद्र कुमार का आरोप है कि रविवार की शाम छः बजे के करीब विपक्षी से पुनः चादर ठीक कराने के लिए कहा तो विपक्षी गाली गलौच करते हुए परिवारवालों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा बीच बचाव में पत्नी रुचि, मां रानी देवी व भाई जितेंद्र कुमार के साथ भी मारपीट कर चोटिल कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने मदन, गौतम , गोविंद , घूर , रुजा, ममता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







