PRAYAGRAJ NEWS: खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम लालतारा में मायके आई एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।जानकारी के अनुसार, अमृता उर्फ माया (22) पत्नी मनीष आदिवासी, जो इन दिनों अपने मायके में रह रही थी, ने किसी कारणवश घर में आग लगा ली। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही खीरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले में कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।मृतका अपने पीछे करीब दो वर्ष का एक मासूम बच्चा छोड़ गई है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।







