Home उत्तर प्रदेश गांव में शराब ठेका होने से मोहल्ले के लोगों को होती है...

गांव में शराब ठेका होने से मोहल्ले के लोगों को होती है परेशानी

उलाहना देने पर ठेकेदार ने पीड़ित को दी धमकी, शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में देशी शराब का ठेका होने के चलते गांव के लोगों को परेशानी होती है, ग्रामीणों का आरोप है कि शराबी नशे में धुत होकर गाली गलौच करते हैं, पीड़ित के उलाहना देने पर ठेकेदार धमकी देने लगा, पीड़ित ने पुलिस के आलाधिकारियों से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी श्यामलाल पुत्र कंचन सिंह ने शुक्रवार को सैनी पुलिस सहित पुलिस के आलाधिकारियों को शिकायती पत्र देकर बताया कि गांव के अंदर उसके घर के बगल में देशी शराब का ठेका है, श्यामलाल के मुताबिक शराबी नशे की हालत में आएदिन गाली गलौच करते हैं और घर में पानी मांगते हैं, जिससे मोहल्ले के लोगों को परेशानी होती है साथ ही स्कूल होने की वजह से स्कूली बच्चों का निकलना मुश्किल है। पीड़ित का आरोप है कि उलाहना देने पर ठेकेदार फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित ने शराब ठेके को गांव से बाहर करवाए जाने की मांग की है।