Home उत्तर प्रदेश सुने घर से चोरों ने पार किया नकदी व जेवर, अज्ञात के...

सुने घर से चोरों ने पार किया नकदी व जेवर, अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर रोही गांव निवासी गांधी गुप्ता पुत्र स्व राम प्रसाद ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह बुधवार को दिन में घर में ताला लगाकर गाड़ी बुकिंग में लेकर गया था, पीड़ित का आरोप है कि रात में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर अंदर रखे दो हाफ पेटी , दो फुल पेटी , सोने की जंजीर , तीन सोने की अंगूठी , कान का आयरन , तीन नाक की पुल्ली , पांच चांदी की पायल , दो मंगलसूत्र , मांग टीका , दो जोड़ी छागल , पांच जोड़ी बिछिया, 25 चांदी का सिक्का , एक लाख 25 हजार नकदी उठा ले गए, गुरुवार को जब पीड़ित घर वापस लौटा तो घर का ताला टूटा देख दंग रह गया और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।