KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बा स्थित संत मलूकदास रेलवे ओवरब्रिज के समीप दिल्ली हावड़ा रेलमार्ग के अपलाइन पर शुक्रवार को ट्रेन की चपेट में आने से लगभग 35 वर्षीय युवक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस शव को पोस्टमार्टम भेज घटना की छानबीन में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शुक्रवार की सुबह लगभग 10.30 बजे रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट आकर युवक की मौत हो गई है। सिराथू जीआरपी चौकी प्रभारी शुशील कुमार यादव ने बताया की मृतक युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष है। जो मटमैले रंग की जींस और नीले रंग की शर्ट पहने हुए है। जिसकी शिनाख्त अभी नहीं हो सकी । जिसका प्रयास किया जा रहा है।







