Home उत्तर प्रदेश विधायक की पत्नी का निधन, विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने दी श्रद्धांजलि,...

विधायक की पत्नी का निधन, विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को ढांढस बंधाया

JAUNPUR NEWS: महराजगंज जिले के सिसवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व पंचायती राज समिति के सभापति प्रेम सागर पटेल की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दुखद समाचार के बाद जनप्रतिनिधियों और समर्थकों का उनके आवास पर तांता लगा रहा। बदलापुर भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सोमवार की शाम महराजगंज स्थित आवास पर पहुंचकर  शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। उन्होंने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित  किया। विधायक ने कहा,v “प्रेम सागर पटेल की धर्मपत्नी का असामयिक निधन अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।”