PRAYAGRAJ NEWS: शंकरगढ़ में भारतीय रेल के प्रयागराज मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल ने शंकरगढ़ रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर और रेलवे आवासों में 24 घंटे निर्बाध बिजली और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि इन मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम से प्लेटफॉर्म तक हर व्यवस्था की जांच डीआरएम अपने विशेष रेलवे वाहन से स्टेशन पहुंचे और सबसे पहले कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या एक और दो का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का मूल्यांकन किया गया। अधिकारियों से जरूरी दस्तावेजों की जांच करते हुए उन्होंने कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।गर्मी को देखते हुए पेयजल पर खास फोकस भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए डीआरएम ने स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा। उन्होंने वाटर कूलरों की स्थिति जांची और निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा के लिए इनकी संख्या बढ़ाई जाए।
उन्होंने कहा कि गर्मी में ठंडा और स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो।वेटिंग हॉल निर्माण की प्रगति पर ली जानकारी निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की गई। प्लेटफॉर्म नंबर एक की ओर बन रहे वेटिंग हॉल का जायजा लेते हुए डीआरएम ने नक्शे और कार्य की गति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वेटिंग हॉल बनने से यात्रियों को बैठने और प्रतीक्षा करने में बड़ी राहत मिलेगी और स्टेशन की सुविधाएं बेहतर होंगी।415 – बी फाटक पर अंडरब्रिज की तैयारी आरएम ने शंकरगढ़ सदर बाजार से जुड़े 415-बी रेलवे फाटक का भी निरीक्षण किया। यहां अंडरब्रिज निर्माण योजना पर चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि 415-ए ओवरब्रिज का काम पूरा होते ही 415 – बी फाटक पर अंडरब्रिज निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधा सर्वोपरि, अधिकारियों को सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। डीआरएम ने सभी को निर्देश दिया कि यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।







