Home उत्तर प्रदेश गेल द्वारा चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट पर पीएनजी आपूर्ति का हुआ शुभारंभ

गेल द्वारा चांदपुर इंडस्ट्रियल एस्टेट पर पीएनजी आपूर्ति का हुआ शुभारंभ

VARANASI NEWS: चांदपुर इंडस्ट्रियल स्टेट स्थित पवन उद्योग में पीएनजी आपूर्ति आज मंगलवार को सफलता पूर्वक शुरुआत की गई। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ सुशील कुमार, महाप्रबंधक एवं प्रमुख, वाराणसी सीजीडी तथा उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी द्वारा किया गया। इस अवसर परपवन उद्योग के अधिष्ठाता एवं दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन इंडस्ट्रियल इस्टेट चाँदपुर के अध्यक्ष राजेश भाटिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर गेल के वरिष्ठ अधिकारीगण गौरी शंकर मिश्रा (महाप्रबंधक), नवाजिश अली अंसारी (उप महाप्रबंधक-परियोजना), प्रवीण सिंह, चंदन कुमार तथा देबाशीष साहू उपस्थित रहे। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अभिषेक प्रियदर्शी ने गेल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए औद्योगिक इकाइयों से अपील की कि सभी उद्योग पीएनजी कनेक्शन अपनाएं, क्योंकि यह एक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं निर्बाध ऊर्जा विकल्प है। उन्होंने यह भी कहा कि पीएनजी आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं देखा गया है, जिससे उद्योगों की कार्यक्षमता और उत्पादन निरंतर बना रहता है। गेल के अधिकारियों ने कहा कि,पीएनजी कनेक्शन द्वारा आपूर्ति के बाद यहां उपयोग किए जाने वाले व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग अन्य क्षेत्रों में किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन दी स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव नीरज पारीख ने किया उन्होंने कहा कि, गेल द्वारा चाँदपुर औद्योगिक क्षेत्र में पीएनजी आपूर्ति की यह पहल न केवल औद्योगिक विकास को गति देगी। कार्यक्रम में धन्यवाद एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अनुपम देवा ने दिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अंजनी कुमार सिंह,महेंद्र अरोड़ा,संजय चैरसिया,ज्ञानेश्वर,अमित कुमार गुप्ता, मनीष कटारिया तथा राजन सिंह सहित आदि उद्यमी मौजूद रहे।