PRATAPGARH NEWS: सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ दिव्या मिश्रा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ ओमकार राणा के आदेशानुसार प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अभिषेक चौधरी के संयोजन में जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन करके जागरूक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार , विजय कुमार गुप्ता, अनुज कुमार के संयोजन में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर जागरूक किया गया तथा स्वच्छता की आवश्यकता और उपयोगिता के बारे में बताया गया.राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र पांडेय जी के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कॉलेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी प्रकार जनपद प्रतापगढ़ के विभिन्न संस्थाओं में सभी विद्यार्थियों को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के महत्व और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया गया।







