PRATAPGARH NEWS: सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा के आदेशानुसार जनपद प्रतापगढ़ के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह व अमित पाण्डेय के संयोजन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, वाद विवाद प्रतियोगिता, स्वरचित कविता लेखन आदि कार्यक्रम महिला शिक्षकों व छात्राओं द्वारा महिलाओं को राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना, निर्णय लेने की प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका को सुदृढ़ बनाना एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देना के प्रति जागरुक किया गया. राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व अनिल कुमार, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, विनोद कुमार, विजय कुमार गुप्ता तथा अनुज कुमार के संयोजन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसी प्रकार राजकीय बालिका इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य गीता यादव व उप प्रधानाचार्य डॉ अनीस के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज आसपुर देवसरा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ आम्रपाली द्विवेदी के निर्देशन में,शंकर विद्यालय इंटर कालेज कटैया प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ राघवेंद्र पांडेय के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह के निर्देशन में, राजकीय उमावि दमदम प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य रमेश कुमार के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज बरहदा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय इण्टर कालेज चंडी गोविन्द पुर प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य शशांक कुमार सिंह के निर्देशन में, पं डीडीयू राजकीय मॉडल इंटर कालेज महुली प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, राजकीय बालिका इंटर कालेज शीतल पट्टी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य के निर्देशन में, तुलसी इंटर कालेज बाबूगंज कुंडा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ अनुपम ओझा के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पाण्डेय के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।







