सरयू समाज कल्याण संस्थान के बैनरतले आयोजन को लेकर विधायक मोना की हुई सराहना
PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालयों पर लगे विशेष शिविरो मे कृषक दुर्घटना बीमा तथा आयुष्मान कार्ड के जरूरतमंदो को लाभान्वित होते हुए देखा गया। सरयू समाज कल्याण संस्थान की ओर से लगे शिविर में रामपुर संग्रामगढ़ ब्लाक मे छत्तीस तथा लालगंज में बारह व सांगीपुर में ग्यारह लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण हुआ। लाभार्थियो को ये आयुष्मान कार्ड चौबीस घंटे बाद जनसेवा केन्द्रों से निर्गत होंगे। वही लालगंज एवं सांगीपुर मे कृषक दुर्घटना बीमा के तीन -तीन आवेदन निस्तारण की प्रक्रिया में अग्रसारित हुए। विशेष शिविर को लेकर दिन भर ब्लाक मुख्यालयो पर लाभार्थियो की भीड जुटी दिखी। आयुष्मान कार्ड व कृषक दुघर्टना बीमा के आवेदनो के लिए अलग अलग काउण्टरो पर अफसरो की देखरेख मे कर्मचारियो को निस्तारण की प्रक्रिया के लिए मशक्कत मे देखा गया। लालगंज मे विशेष शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज व खण्ड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा ने किया। शुभारंभ पर वर्चुअल संबोधन में विधायक एवं सरयू समाज कल्याण संस्थान की सचिव आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जरूरतमंद की मदद ही सेवा का आदर्श है। उन्होने आयोजन समिति की ओर से इस मिशन में सहयोग के लिए अफसरो तथा संस्थान के स्वयं सेवकों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार भी जताया। शिविर का संयोजन विधायक प्रतिनिधि आशीष उपाध्याय ने किया। रामपुर संग्रामगढ़ मे शिविर का शुभारंभ खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकरमणि व संयोजक भुवनेश्वर शुक्ल तथा सांगीपुर में शिविर का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू व खण्ड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव ने किया। सांसद प्रमोद तिवारी की ओर से प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने शिविर के प्रबन्धों की देखरेख की। सह संयोजक आशीष उपाध्याय ने बताया कि शिविर में कुल उन्सठ आयुष्मान कार्ड के पंजीकरण हुए हैं। वहीं उन्होने बताया कि छः कृषक दुर्घटना बीमा के आवेदन पत्रों को स्वीकृति के लिए संस्तुति किया गया है। आयोजन समिति के ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राकेश चतुर्वेदी, जिपंस लालजी यादव, उधम सिंह, राजू मिश्र, बद्री प्रसाद जायसवाल, रोहित सिंह, लव सिंह, मुरलीधर तिवारी को शिविरार्थियों की मदद मे जुटे देखा गया। आयुष्मान कार्ड के लाभान्वितो को कल्याणकारी शिविर मे सुविधाओं के लिए विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रति आभार भी जताते देखा गया।







