Home उत्तर प्रदेश बार चुनाव को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क, बाबू सिंह यादव व शाहजहां...

बार चुनाव को लेकर तेज हुआ जनसंपर्क, बाबू सिंह यादव व शाहजहां ने अधिवक्ताओं से मांगा समर्थन

कलेक्ट्रेट व दीवानी परिसर में पहुंचकर रखे विचार, संगठन को मजबूत बनाने का दिया भरोसा
FATEHPUR NEWS:  जिला बार एसोसिएशन 2026 के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में व्यवस्था परिवर्तन एवं सर्व समाज अधिवक्ता संगठन फतेहपुर के बैनर तले अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बाबू सिंह यादव एवं महामंत्री पद के प्रत्याशी शाहजहां ने बुधवार को कलेक्ट्रेट एवं दीवानी परिसर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका समर्थन मांगा और अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वे संगठन को और अधिक मजबूत, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए कार्य करेंगे। साथ ही अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और न्यायिक कार्यों में आ रही दिक्कतों को दूर करने के लिए प्राथमिकता से कदम उठाए जाएंगे। जनसंपर्क के दौरान बाबू सिंह यादव ने कहा कि अधिवक्ताओं की एकता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर संगठन को नई दिशा दी जा सकती है। वहीं मंत्री पद के प्रत्याशी शाहजहां ने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे उन्हें सहयोग दें, ताकि संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जा सके और सभी वर्गों के अधिवक्ताओं की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। कलेक्ट्रेट और दीवानी परिसर में पूरे दिन चले इस जनसंपर्क अभियान के दौरान अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं को भरोसा दिलाया कि वे उनके हितों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे और संगठन को एक नई पहचान दिलाने का प्रयास करेंगे। इस मौके पर श्रीराम पटेल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे, जिन्होंने प्रत्याशियों के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई।