Home उत्तर प्रदेश कानूनी शिकंजा : पूर्व मंत्री अंसार अहमद,कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर समेत 12...

कानूनी शिकंजा : पूर्व मंत्री अंसार अहमद,कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर समेत 12 के खिलाफ मुकदमा

12
0

प्रकरण का संज्ञान लेकर थाना फाफामऊ पर मु0अ0सं0-44/2026 धारा-103(1)/127/287/289/125(b)/118(1) भा0न्या0सं0 एवं धारा-07 आपराधिक कानून अधिनियम बनाम 1. अंसार अहमद पुत्र नवाब अली 2. जावेद पुत्र निजामुद्दीन 3. मो0 असलम बाबा 4. अलाउद्दीन पुत्र मो0 अनवार 5. उस्मान मैनेजर पुत्र मुकिम अहमद 6. मंजूर पुत्र अंसार अहमद 7. मो0 इरफान पुत्र मुकिमुद्दीन निवासीगण चन्दापुर थाना फाफामऊ कमिश्नरेट प्रयागराज व अन्य सहयोगी 04-05 व्यक्ति नाम पता अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया ।

प्रयागराज : कोल्ड स्टोरेज में हुई दर्दनाक घटना के बाद पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मामले में कोल्ड स्टोरेज के मालिक समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री रहे अंसार अहमद, उसके भतीजे कोल्ड स्टोरेज के मैनेजर उस्मान, पूर्व मंत्री के करीबी असलम बाबा, मंजूर, अलाउद्दीन, जावेद, मो. इरफान और पांच अज्ञात के खिलाफ फाफामऊ थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी आरोपित चंद्रपुर फाफामऊ के निवासी हैं।

सोमवार को फाफामऊ थाना क्षेत्र में स्थित आदर्श काेल्ड स्टोरेज में, बताया जाता है कि अमाेनिया टैंक फटने के बाद पूरा स्टोर भर-भराकर ढह गया था। इससे चार मजदूरों की मौत हो गई। जबकि 17 घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। मरने वालों में तीन मजदूर बिहार के निवासी थे। इस घटना ने कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन से लेकर प्रशासन की भूमिका पर तमाम सवाल उठाए। मामले में अब फाफामऊ थाने के दारोगा कबोद सिंह की तहरीर पर फाफामऊ पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक, मैनेजर समेत 12 के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है। एफआइआर में यह भी कहा गया है कि कोल्ड स्टोरेज में