Home उत्तर प्रदेश हर बूथ पर 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता:...

हर बूथ पर 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता: संजय गुप्ता

PRAYAGRAJ NEWS:  शनिवार को सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा प्रयागराज महानगर के मंडल अध्यक्षों, प्रभारियों व महानगर पदाधिकारियों की आहुत बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रयागराज महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि हर बूथ पर 50 फार्म 6 भरवाने का लक्ष्य लेकर चलें कार्यकर्ता और जो तारीख बढ़ाई गई है फार्म 6 भरवाने को लेकर उसका पूरा उपयोग करते हुए बूथ स्तर पर पूरी मेहनत से लग जाएं। संगठन के सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी फार्म 6 भरवाने में सक्रियता से लगे रहें। मंडल प्रभारी अपने अपने मंडलों में टीम बनाकर काम करें। अगले बीस दिनों में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक तेजी से काम करना है। बूथ मजबूत होगा तो 2027 की राह भी आसान होगी। कार्यकर्ता अपने अपने बूथों पर जिम्मेदारी से लगे रहें फार्म 6 भरवाने को लेकर। कुंज बिहारी मिश्रा, प्रभा शंकर पांडेय, मुरारी लाल अग्रवाल, देवेश सिंह, रवि केसरवानी, रमेश पासी, राजू राय, शशि वार्ष्णेय, राघवेन्द्र कुशवाहा, राजू पाठक, प्रमोद मोदी, विवेक अग्रवाल, राजेश गोंड, शिखा रस्तोगी, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, विश्वास श्रीवास्तव, मोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।