PRAYAGRAJ NEWS: एस आई आर के चालू प्रक्रिया में नये मतदाता बनाने के लिए फार्म संख्या 6 भरने की अभी तक की हुई लक्ष्य प्राप्ति की समीक्षा करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओंकी बैठक में एमएलसी डॉ मानसिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूंची में पात्र नये मतदाताओं के नाम जुड़वाने एवं फर्जी नाम जुड़ने नहीं पाए इसके लिए सभी को सचेत रहना होगा। पार्टी के जिला कार्यालय में हुई नेताओं, पदाधिकारियों की बैठक में एमएलसी एवं महानगर प्रभारी डॉ मानसिंह यादव ने ए एस डी सूंची के गहन जाँच करने, नये मतदाता हेतु फार्म 6भरवाने सहित अन्य सम्बंधित बिंदुओं पर गहन चर्चा की। यह भी तय किया गया की शहर की तीनो विधानसभाओं में बड़े और जिम्मेदार नेताओं की कमेटी बनाकर इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग लिया जाये। बैठक में प्रमुख रूप से डॉ मानसिंह यादव, सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, रविन्द्र यादव एडवोकेट, रमाकांत पटेल, मोहम्मद शारिक, तारिक सईद अज्जू, दान बहादुर मधुर, राजू पासी, लाल चंद्र कुशवाहा, पंचू यादव मन्नान, जमील अहमद, राजेश सरोज, नाटे चौधरी, सऊद अहमद आदि मौजूद रहे।







