Home आस्था कल्पवास करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति : पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम

कल्पवास करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति : पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम

प्रमुख संत, महात्मा पहुंचे शिविर, आज करेगे स्नान
PRAYAGRAJ NEWS: माघ मेला में लम्बे समय से रहकर कल्पवास करने वाले प्रमुख संत, महात्मा मेला क्षेत्र में लगे अपने शिविर में पहुंच गये है जो माघी पूर्णिमा तक रहते हुए कल्पवास करेगे। पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम (शास्त्री स्वामी) श्रृंगवेरपुर धाम ने कहा कि माघ मास में तीर्थराज प्रयागराज मे कल्पवास करते हुए कथा श्रवण करने, दान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। माघ  मेला में कल्पवास के लिए जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती,जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानंद सरस्वती, जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ महराज, जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी महेशाश्रम महराज, अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी प्रबंधन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी विमलदेव  lके राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी अखिल भारतीय दण्डी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीठाधीश्वर स्वामी ब्रह्माश्रम महराज, राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी शंकराश्रम महराज, पीठाधीश्वर स्वामी रामाश्रम (शास्त्री स्वामी) श्रृंगवेरपुर धाम,  जगदगुरू स्वामी घनश्यामाचार्य महराज, जगदगुरू स्वामी डा कौशलेन्द्र महराज, नारायणाचार्य  स्वामी शाडिल्य महराज, जगदगुरू स्वामी कुलशेखराचार्य महराज, जगदगुरू संतोषाचार्य महराज सतुआ बाबा,महामण्डलेश्वर स्वामी रामसंतोष दास, महामण्डलेश्वर स्वामी रामतीर्थ दास महराज, महामण्डलेश्वर स्वामी गोपालदास महराज, डा राधाचार्या, प्रसिद्ध  कथावाचक राधिका सहित अन्य प्रमुख संत, महात्मा और कथावाचक है।