बिहार के विधायक मिथिलेश तिवारी का भाजपा नेता दयाशंकर पांडेय के आवास पर हुआ भव्य स्वागत
KUSHINAGAR NEWS: बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं बैकुंठपुर (गोपालगंज) के विधायक मिथिलेश तिवारी का भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया।
बुधवार को भाजपा नेता दयाशंकर पांडेय के कसया स्थित आवास पर आयोजित स्वागत समारोह में श्री तिवारी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री पांडेय के साथ उनके पुत्र व पूर्व प्रमुख अशोक कुमार पाण्डेय भी उपस्थित रहे। इसके पहले एयरपोर्ट सलाहकार समिति सदस्य ओमप्रकाश जायसवाल के आवास पर विधायक मिथिलेश तिवारी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में विधायक मिथिलेश तिवारी ने बिहार विधानसभा चुनाव में समय निकालकर प्रचार-प्रसार करने और पूरी निष्ठा से मेहनत करने वाले सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और विधायक गणों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को दुशाला पट्टिका ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की जीतोड़ मेहनत का ही परिणाम है कि बिहार में भाजपा ने एक बार फिर सत्ता में वापसी की है। उन्होंने कहा कि बिहार की धरती क्रांतिकारी रही है और देश में हर बड़े परिवर्तन की शुरुआत यहीं से हुई है। आज जो राजनीतिक आंधी बिहार से चली है। वह देश के अन्य राज्यों में होने वाले चुनावों में भी भाजपा को सत्ता तक पहुंचाएगी ऐसा विश्वास उन्होंने व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, रामकोला विधायक विनय गौड़, पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, खड्डा विधायक विवेकानन्द पांडेय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, उपाध्यक्ष दिवाकर मणि त्रिपाठी, सीमा गुप्ता, रुपम सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. कन्हैया शर्मा, अमित पांडेय, आद्या पांडेय, अनिल प्रताप राव, विनयकांत मिश्र, संजय शुक्ला, अनिल शुक्ला, पुष्कर दूबे, रजनीश तिवारी, केन यूनियन चेयरमैन कविंद्र पांडेय, सिबलू, विपुल दूबे, दीपक चौबे , अमरजीत कुशवाहा, दिनेश जायसवाल, अशोक जायसवाल, अनिल पांडेय, पवन जायसवाल, अवधेश कुशवाहा, मुकेश पाण्डेय, ब्रजेश पांडेय, सुबोध त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।







