KAUSHAMBI NEWS: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सोमवार की दोपहर लगभग सवा तीन बजे सिराथू के सयारा स्थित हेलीपैड में उतरा जहां भाजपा नेताओं व अधिकारियों ने उनका स्वागत किया इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 325 सीटें जीतकर इतिहास रचा था और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 325 से अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी। उपमुख्यमंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सक्रिय होकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएं, ताकि अभियान से अधिक से अधिक लोग जुड़ सकें।इस दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करती रही है, जबकि भाजपा विकास, सुशासन और सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है, प्रदेश में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं और गरीब, किसान, महिला तथा युवाओं के लिए कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गई हैं। यही वजह है कि जनता का भरोसा भाजपा पर लगातार बढ़ रहा है।उपमुख्यमंत्री के सिराथू पहुंचने पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर जिलाधिकारी भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य , पूर्व विधायक लाल बहादुर , संजय गुप्ता , पप्पू पटेल , पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा,दीपा श्रीवास्तव , चेयरमैन राजेंद्र प्रसाद उर्फ भोला यादव , हीरालाल , उमेश चंद्र शर्मा , मनीष सम्राट , गौतम भट्ट , राकेश मौर्य , सोमेश्वर तिवारी सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश सिराथू पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले—2027 में 325 से ज्यादा सीटें...







