Home उत्तर प्रदेश भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने आयोजित किया 14दिसम्बर...

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कांग्रेस ने आयोजित किया 14दिसम्बर को दिल्ली में रैली

PRAYAGRAJ NEWS: हंडिया में कांग्रेस पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ताओं एंव पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि कांग्रेस गंगापार जिला अध्यक्ष अशफाक अहमद ने माला पहनाकर उनका हौसला अफजाई किया तथा एसआईआर पर महत्वपूर्ण चर्चा करते हुए अहमद ने कहा कि आप सभी लोग अपने घर परिवार सहित गांव गांव जाकर एसआईआर फॉर्म चेक करवा ले और सही समय पर बीएलओ से बैठकर ऑनलाइन जमा करवा दें।अन्यथा एक बार यदि आप दी गई निर्धारित तिथि के भीतर जमा नहीं कर सकेंगे तो मतदाता सूची से आपका नाम काट दिया जाएगा।और आप आने वाले 2027 के चुनाव में अपने मताधिकार से वंचित हो जाएंगे। आप बीएलओ से मिलकर अपने-अपने ग्राम सभाओं में जाकर वहां की सूची ले ले और उसकी जांच कर ले की कोई फर्जी नाम तो नहीं जुड़ा है।यदि कोई फर्जीवाड़ा समझ में आता है तो उसकी शिकायत अपनी तहसीलों में जाकर गहन मतदाता पुनरीक्षण अधिकारियों से मिल करके फर्जी नाम के कटवाने की प्रक्रिया कर सकते हैं।अहमद ने भाजपा सरकार की भर्त्सना करते हुए कहा कि सरकार किसान,मजदूर,विरोधी है यह सिर्फ अडानी अंबानी के लिए काम कर रही है।गरीबों के लिए इस सरकार कोई लेना-देना नहीं है।आप लोग अपने घरों से निकले और 14 दिसंबर को दिल्ली रामलीला मैदान अवश्य पहुंचे और राहुल गांधी के विचारों को सुने जिससे भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने में मदद मिल सके। कार्यक्रम में पदाधिकारी और नेताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा प्रभारी डा.साधू चरण तिवारी एंव अध्यक्षता पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश तिवारी ने किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सर्वश्री विशेष आमंत्रित सदस्य शरद उपाध्याय मुन्ना,उपाध्यक्ष देवराज उपाध्याय,ब्लाक अध्यक्षगण महेश शुक्ला,लवकुश मिश्रा,शिवचन्द बिन्द,राज कुमार श्रीवास्तव,विपिन पाण्डेय,महेन्द्र प्रताप सिंह,अजय शुक्ला,दयाराम मिश्रा,डा.फरीद अंसारी,दीप माला,सुशील कुमार दुबे,युवा विधानसभा अध्यक्ष राहुल तिवारी, श्याम धुरिया,ओम प्रकाश बिन्द,मो.शमीम,अमर बहादुर मौर्या, सतई राम कनौजिया,मो.रईश,सत्यम मौर्या,रितांक गुप्ता, कडे़दीन बिन्द,अजय पासी,अशोक यादव,महेन्द्र बिन्द,मिथिलेश मौर्या,मो.कादिर,राजेश सिंह,मधुवन कुमार बिन्द,अशोक यादव,कृष्ण कुमार शुक्ला,शाह फहद,विवेक कुमार,बृजेश यादव,तीर्थराज तिवारी,राजेन्द्र पाण्डेय,आदि लोग उपस्थित रहे।