फोटो-ऋषभ मिश्र
PRAYAGRAJ NEWS: ऋषभ मिश्र के शतक (131 रन, 54 गेंद, 13 चौके, 10 छक्के) के दम पर द हरिकेन हजार्डस ने एआर टेक्नोलॉजी को 57 से हराकर स्वर्गीय मोहम्मद यूनुस खान टी-20 त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में पूरे अंक प्राप्त किये। डीएवी कालेज मैदान पर रविवार को खेले गए मैच में द हरिकेन हजार्डस ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 252 रन (ऋषभ मिश्र 131, आकाश श्रीनेत्र 55, सैफ अहमद 33 नाबाद, दाऊद खान 2/17, शाहबाज़ 1/34, प्रियांशु यादव 1/51, मोहम्मद अहमद 1/55) बनाये। जवाब में एआर टेक्नोलॉजी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन (प्रियांशु यादव 62, बदर अली 52, दाऊद खान 29, शाहबाज़ 20, शुभम मिश्र 2/08, अमजद खान 2/27) ही बना सकी। ऋषभ मिश्र को मैन ऑफ द मैच चुना गया।







