Home उत्तर प्रदेश भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह का भव्य स्वागत,

भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह का भव्य स्वागत,

मन की बात’ सुनकर किया जनजागरूकता अभियान
JHANSI NEWS: बरुआसागर मंडल के गणेश चौक पड़याना में भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सुधीर सिंह का कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री सिंह के आतिथ्य में एवं मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। ‘मन की बात’ के उपरांत जिलाध्यक्ष का सम्मान किया गया। साथ ही मतदाता गहन पुनरीक्षण एवं आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत बाजार क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान जिला महामंत्री अमित साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुशीला कुशवाहा, मंडल प्रभारी प्रेमनारायण साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप जैन, सत्येंद्र त्रिपाठी, तुलसीदास कुशवाहा, रामसेवक साहू एडवोकेट, पालिका प्रतिनिधि अमरसिंह कुशवाहा, वरिष्ठ नेता हरिमोहन सोनी, विनोद पुरोहित, रजनीश शर्मा, दीपक त्रिपाठी, कैलाश कौशिक, प्रदीप दुबे, प्रकाश अहिरवार, श्यामचरण बिरथरे, अनिल परोलकर, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा मीनू राजावत, गायत्री पुरोहित, रागिनी चौरसिया, अनुभव चतुर्वेदी, ऋषि भोंडेले, परशु कुशवाहा, करण सेन, अंशू नायक, बालकिशन रजक, संदीप साहू, देवेंद्र बाजपेई, लखन प्रजापति, राघवेंद्र सेन, अंकित कौशिक, अभिषेक हयारन, वीरू अहिरवार, अनिल जैन चुन, संदीप पटेल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री शिवम अग्रवाल ने किया आभार व्यक्त एडवोकेट विकास जैन ने किया।