PRAYAGRAJ NEWS: समाजवादी पार्टी ने संगठन विस्तार के तहत पवन सोनकर को कोरांव ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह मनोनयन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर, प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति और जिलाध्यक्ष पप्पूलाल निषाद द्वारा किया गया।मनोनयन के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व उप नेता सदन उत्तर प्रदेश इंद्रजीत सरोज, विधान परिषद सदस्य डॉ. मान सिंह यादव और मेजा विधायक संदीप पटेल ने पवन सोनकर को प्रमाण पत्र सौंपा। उन्होंने सोनकर को माला पहनाकर बधाई भी दी।सपा नेताओं ने इस निर्णय को दलित समाज के बेटे को महत्वपूर्ण पद देकर सम्मान बढ़ाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे संगठन को मजबूती मिलेगी और आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी प्रदेशभर में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।पवन सोनकर ने अपनी नियुक्ति के बाद कहा कि वे गांव-गांव जाकर दलित समाज को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने पार्टी के जनहितकारी कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने और मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के प्रति लोगों को सजग करने की बात कही।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोमदत्त सिंह पटेल, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र कुमार जाटव, महासचिव दिनेश पटेल, जिला सचिव महताब खान, नगर अध्यक्ष राजेश पांडे, विधानसभा प्रभारी विनय सोनकर, जिला सचिव प्रदीप निषाद, मीडिया प्रभारी विजयराज सिंह यादव, सुमन कोल, जिला पंचायत सदस्य अब्दुल समद, खुश मोहम्मद, अश्वनी पटेल, नौशाद अंसारी, शहादत अली, यादवेंद्र अहीर, संजय यादव, हरिप्रसाद पाल, मंगल कोल, राजकुमार कोल सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।







