Home उत्तर प्रदेश आशा डायग्नोस्टिक सेंटर में अब सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम

आशा डायग्नोस्टिक सेंटर में अब सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम

लखीमपुर के लोगों को मिलेगा उच्च स्तरीय इलाज का लाभ
LAKHIMPUR KHERI NEWS: स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊँचाई पर ले जाते हुए आशा डायग्नोस्टिक सेंटर में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कॉन्फ्रेंस में, सेंटर की प्रबंध निदेशक डॉ. इरा श्रीवास्तव, ने विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक नई सुपर स्पेशलिस्ट टीम को मीडिया, स्थानीय इन्फ्लुएंसर्स, और मीडिया चैनलों अखबारों के सामने पेश किया।यह टीम लखीमपुर खीरी के निवासियों को उनके शहर में ही उच्च-स्तरीय चिकित्सा सुविधाएँ प्रदान करेगी।
सुपर स्पेशलिस्ट टीम का परिचय
डॉ. इरा श्रीवास्तव ने बताया कि छह विशेषज्ञ डॉक्टरों की इस टीम में से चार डॉक्टर लखनऊ के प्रतिष्ठित सैनियर हॉस्पिटल से हैं। यह टीम महीने के हर दूसरे शुक्रवार को आशा डायग्नोस्टिक सेंटर में अपनी बाह्य रोगी विभाग(ओपीडी)शुरू करेगी।
डॉक्टरों के नाम और विशेषताएँ:
डॉ. देवेंद्र सिंह कार्डियोलॉजिस्ट (हृदय रोग विशेषज्ञ) सैनियर हॉस्पिटल लखनऊ महीने के हर दूसरे शुक्रवार को ओपीडी
डॉ. राजेंद्र कुमार ऑथर्थोपेडिक और जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन महीने के हर दूसरे शुक्रवार को ओपीडी
डॉ. श्वेतिमा चौधरी रेडिएशन ऑन्कोलॉजी (विकिरण कैंसर विशेषज्ञ) महीने के हर दूसरे शुक्रवार को ओपीडी
डॉ. दिव्या पाण्डेय पीडियाट्रिक्स (बाल रोग विशेषज्ञ) महीने के हर दूसरे शुक्रवार को ओपीडी,डॉ. देवेंद्र सिंह, इस विशेषज्ञ टीम का नेतृत्व करेंगे। डॉ. अभिनव कुमार गैस्ट्रोलॉजिस्ट (पेट और पाचन तंत्र विशेषज्ञ) प्रत्येक शनिवार,डॉ. आशी प्रियंवदा फीटल मेडिसिन एक्सपर्ट प्रत्येक रविवार
आपातकालीन और एम्बुलेंस सुविधा
डॉ. इरा श्रीवास्तव ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुलभ बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने बताया कि आशा डायग्नोस्टिक सेंटर अब सैनियर हॉस्पिटल, लखनऊ के साथ मिलकर एक सीधी आपातकालीन एम्बुलेंस सुविधा शुरू कर रहा है।
सीधी एम्बुलेंस सुविधा
मरीज़ों को किसी भी आपात स्थिति में आशा डायग्नोस्टिक सेंटर से सीधे सैनियर हॉस्पिटल तक तेज़ी से पहुँचाया जा सकेगा।
स्थायी डॉक्टर की उपलब्धताः प्रारंभिक उपचार के लिए सेंटर पर एक डॉक्टर हर समय उपलब्ध रहेगा, जिससे गोल्डन आवर में मरीज़ों को तत्काल सहायता मिल सकेगी।डॉ. इरा श्रीवास्तव व कपिल श्रीवास्तव ने कहा हमारा लक्ष्य लखीमपुर के लोगों को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करना है।सैनियर हॉस्पिटल के साथ मिलकर और विशेषज्ञ डॉक्टरों की इस टीम के साथ, हमें विश्वास है कि अब यहाँ के निवासियों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह लखीमपुर के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा।” इस पहल से स्थानीय निवासियों के बीच बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आशा का संचार हुआ है।इस अवसर पर डॉ अजय पाण्डेय, कपिल श्रीवास्तव, इंजी. दुर्गेश वर्मा, संतोष वर्मा, पिंटू बाथम, प्रसून टंडन व बहुत से समाजसेवी उपस्थित रहे।