Home उत्तर प्रदेश शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े अपहरण, लूट और जानलेवा हमला पीड़ित परिवार डरा-...

शहर के बीचोंबीच दिनदहाड़े अपहरण, लूट और जानलेवा हमला पीड़ित परिवार डरा- सहमा, आरोपी अब तक फरार

JAUNPUR NEWS: जिले में कानून व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। बीते 9 अक्टूबर को शुभम कुमार, निवासी ग्राम शिवापार, थाना लाइन बाजार, को दिनदहाड़े लगभग 15-16 बदमाशों ने मौर्या मार्केट, शिवापार रोड पर घेरकर बेरहमी से पीटा, फिर अपहरण कर पुलिस द्वारा अपहरण गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारी पीड़ित पहुंच यशवी कार्यालय एसपी कार्यालय पहुंचने के बाद यशवी ने पूछने पर शौकीन चंद ने बताया कि हुआ 151 लखनऊ-इलाहाबाद हाईवे की ओर ले गए, जहां उनके साथ और भी मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, हमलावरों ने उनसे ₹1700 नकद, घड़ी, पर्स और मोबाइल छीन लिया, मोबाइल तोड़ दिया और रंगदारी के तौर पर ₹20,000 की मांग की। इतना ही नहीं, पीड़ित शुभम को जान से मारने की धमकी देते हुए जबरन पैसा मंगवाने का दबाव बनाया गया। महिलाओं की दखल और राहगीरों की मदद से किसी तरह पीड़ित जान बचाकर निकला। बाद में, परिजनों के साथ थाना लाइन बाजार पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई गई और मेडिकल उपचार कराया गया। पीड़ित द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी विकास गौतम पुत्र शशिकांत गौतम, निवासी महमदपुर, थाना जफराबाद, एक शातिर अपराधी है, जिसके पास से पूर्व में अवैध हथियार भी बरामद किए जा चुके हैं। घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज में पूरी वारदात कैद है, जिसे पुलिस को सौंपा गया है। दुखद बात यह है कि इस गंभीर आपराधिक घटना के 5 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस प्रशासन अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाया है। पीड़ित परिवार खासकर बहनें, जो पढ़ाई और नौकरी के सिलसिले में बाहर जाती हैं, इस घटना के बाद से बेहद डरे और सहमे हुए हैं।
पीड़ित की प्रशासन से गुहार
मैं अपने घर का इकलौता बेटा हूं। इन अपराधियों से मेरा कोई संबंध नहीं है। हमारी बहनें बाहर पढ़ती हैं और नौकरी करती हैं। पूरे परिवार में डर का माहौल है। पुलिस से मांग है कि सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कठोर कार्यवाही की जाए।”