FATEHPUR NEWS: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष जनसेवक राजेश सिंह के नेतृत्व में बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर 6 सूत्रीय ज्ञापन दिया गया।
दिए गए ज्ञापन में जनपद फतेहपुर के बिंदकी और खागा कस्बे में सरदार पटेल का प्रतिमा स्थापित करना, साथ ही अमर शहीद जोधा सिंह अटैया के जन्म स्थल गांव रसूलपुर में स्मारक का सुंदरीकरण एवं प्रतिमा स्थापित करना, जनपद के हथगांव में अमर शहीद व कलम के पुजारी गणेश शंकर विद्यार्थी के स्मारक का सुंदरीकरण करना, जनपद के सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों पर सुंदरीकरण एवं साफ सफाई की व्यवस्था आदि के संबंध में मांग की गई है। इस मौके पर शिक्षक विधायक आचार्य कमलेश योगी, बाबा रामसनेही, संतराम फौजी, अनुज, शिवम, अभिजीत पटेल, राम विशाल मास्टर इत्यादि कई लोग मौजूद थे।







