Home उत्तर प्रदेश अनधिकृत वेंडरों पर हुई सख्त कार्रवाई

अनधिकृत वेंडरों पर हुई सख्त कार्रवाई

उरई स्टेशन एवं ग्वालियर स्टेशन पर कुल 08 वेंडर पकड़े गए

JHANSI NEWS: मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के नेतृत्व में झाँसी मंडल में स्टेशनों एवं ट्रेनों में अनधिकृत वेंडरों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वाणिज्य विभाग के खानपान निरीक्षकों द्वारा उरई रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गाड़ी संख्या 12143 में जाँच की गई, जिसमें 04 अनधिकृत वेंडर खाद्य सामग्री बेचते हुए पकड़े गए। वहीं, उरई स्टेशन पर 03 अनधिकृत वेंडर पाए गए। इसके अतिरिक्त ग्वालियर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से भी 01 अनधिकृत वेंडर पकड़ा गया। जाँच के दौरान यह स्पष्ट हुआ कि पकड़े गए सभी वेंडरों के पास कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं था। सभी के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई। झाँसी मंडल प्रशासन यात्रियों से अपील करता है कि वे केवल अधिकृत वेंडरों से ही खाद्य सामग्री एवं अन्य सामान खरीदें तथा यात्रा को सुरक्षित एवं सुखद बनाने में सहयोग करें।