Home उत्तर प्रदेश सपा नेता उग्रसेन सिंह ने पत्रकारों का सम्मान कर भाजपा सरकार पर...

सपा नेता उग्रसेन सिंह ने पत्रकारों का सम्मान कर भाजपा सरकार पर साधा निशाना

SIDHARTHNAGAR NEWS: समाजवादी पार्टी के शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख, उग्रसेन सिंह ने रविवार को बढ़नी नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर के डाक बंगले पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया, जिसमें स्थानीय पत्रकारों को सम्मानित किया। सप्ताह नेता उग्रसेन सिंह ने आगामी नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज जनता महंगाई, कालाबाजारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है। किसानों को यूरिया नहीं मिल रही है, युवा बेरोजगारी का शिकार हैं और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं, जिससे लोग रात-रातभर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार से परेशान हो चुकी है और 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर उग्रसेन सिंह ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि वे समाज के चौथे स्तंभ हैं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों को सम्मानित करते हुए उन्होंने यह संदेश दिया कि समाजवादी पार्टी हमेशा पत्रकारों के हितों का ध्यान रखती है और उनकी आवाज को महत्व देती है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में सभासद निज़ाम अहमद, निसार अहमद, रजीउद्दीन,मसूद अहमद, मोहम्मद इब्राहिम बाबा, श्याम देव यादव, राजन श्रीवास्तव, सलमान हिन्दी, अर्जुन यादव, पवन पाठक, परमात्मा उपाध्याय,पवन यादव, चंदा लाल, नंदलाल आजाद,सपा नेता हरिनारायन यादव, रामू यादव और बदरे आलम सहित कई लोग उपस्थित रहे।