Home आस्था मूर्तिकार भर रहें माँ दुर्गा की प्रतिमाओं में सजीवता के रंग नवरात्रि...

मूर्तिकार भर रहें माँ दुर्गा की प्रतिमाओं में सजीवता के रंग नवरात्रि महोत्सव के लिए मूर्तियां हो रहीं तैयार

FATEHPUR NEWS: नवरात्रि महोत्सव के आगमन से पहले ही मूर्तिकारों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जनपद के औद्योगिक क्षेत्र चौडगरा कस्बे में स्थित राधा मूर्ति कला केंद्र पर मूर्तिकार राजेश बड़ी ही श्रद्धा भाव से देवी प्रतिमाओं में सजीवता के रंग भर रहे हैं। मूर्तिकार राजेश ने बताया कि लगभग तीन फीट की एक मूर्ति बनाने में एक सप्ताह का समय लगता है। इन प्रतिमाओं को साकार रूप देने के लिए पीओपी, बांस, पुवाल, मिट्टी और रंगों जैसी विभिन्न सामग्रियों का उपयोग किया जाता है। पहले मूर्तियों को आकार दिया जाता है फिर उनमें रंग भरकर सजीवता उभारी जाती है और अंत में वस्त्र पहनाकर तैयार किया जाता है। एक तीन फुट की मूर्ति के निर्माण में लगभग 3000 रुपए का खर्च आता है। नवरात्रि पर्व को देखते हुए इस केंद्र पर दुर्गा मां की लगभग 20 मूर्तियां तैयार की गई हैं। वहीं समूचे जनपद में नवरात्रि महोत्सव के लिए विभिन्न स्थानों पर माँ दुर्गा व अन्य की मूर्तियाँ तैयार की जा रही हैं।