Home उत्तर प्रदेश छठवीं पुण्यतिथि पर योगेश शेखर को साहित्यकारों ने किया याद

छठवीं पुण्यतिथि पर योगेश शेखर को साहित्यकारों ने किया याद

SONBHADRA NEWS: योगेश शेखर ने देश और समाज के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। शोषित पीड़ित मजलूमों की आवाज थे योगेश शेखर।समाज के अंतिम व्यक्ति की पीड़ा को मजबूती से उठाते थे योगेश शेखर। उनके जैसा दूसरा कोई हो ही नही सकता। उन्होने अपना सम्पूर्ण जीवन समाज को दे दिया । उनका चिंतन बेमिसाल था। मैं उन्हें अपनी भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि अमरनाथ अजेय ने प्रख्यात लोकतंत्र सेनानी, समाजवादी चिंतक साहित्यकार पत्रकार शोषित पीड़ित मजलुमो के लिए आजीवन संघर्ष रत, लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित, सच्चे समाज सेवी कर्मयोगी व सादगी की प्रतिमूर्ति, सोन साहित्य संगम सोनभद्र के संस्थापक निदेशक योगेश शुक्ला उर्फ योगेश शेखर की छठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। इसके अतिरिक्त योगेश शेखर के पुत्र ब्योमकेश शुक्ला,वरुण शुक्ला, पुत्री क्रांति शुक्ला,ऋचा शुक्ला, डी डी पांडेय, सुरेश शुक्ला,मनीष पांडेय, शैलेश चौबे, दिनेश सिंह, कार्तिकेय शुक्ला, समाज सेवी  सहित दर्जनों अतिथियों ने अपना अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस अवसर पर साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कवि अशोक कुमार तिवारी एवं कवियत्री डा रचना तिवारी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।