Home उत्तर प्रदेश 16 को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगा ग्रापए

16 को सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपेगा ग्रापए

SONBHADRA NEWS: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 16 सितम्बर को जिलाधिकारी को पत्रकारों के हितार्थ ज्ञापन सौंपेगा। मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी सोनभद्र को 11 बजे सौंपा जाएगा जिसमें ग्रापए के जिला पदाधिकारी , तहसील अध्यक्ष व पदाधिकारी तथा जनपद में रहने वाले मण्डल पदाधिकारियों के साथ ही जिले से सम्बद्ध प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल रहेंगे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तरप्रदेश के सोनभद्र जिलाध्यक्ष डॉ0 परमेश्वर दयाल श्रीवास्तव “पुष्कर” ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनपदों के जिलाधिकारी को एक ही तिथि यानी 16 सितम्बर को मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय मांगों से संपूरित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि  मांगपत्र में राज्य मुख्यालय लखनऊ  में शासन द्वारा कार्यालय हेतु भवन आवंटित करने , ग्रामीण पत्रकारों को आयुष्मान भारत  योजना से लाभान्वित करने , बीमा योजना में शामिल करने व दीर्घावधि से आंचलिक पत्रकारिता कर रहे 60 वर्षीय बुजुर्ग पत्रकारों को पेंशन योजना का लाभ देने  तथा ग्रामीण पत्रकारों के विरुद्ध कोई भी प्राथमिकी दर्ज करने से से पूर्व जिला पुलिस के राजपत्रित अधिकारी द्वारा अनिवार्य रूप से जाँच करने की मांग शामिल है।