Home उत्तर प्रदेश वीडियो वायरल होते ही पत्थरबाज पुलिसकर्मी निलंबित,कोतवाल लाइन हाजिर 

वीडियो वायरल होते ही पत्थरबाज पुलिसकर्मी निलंबित,कोतवाल लाइन हाजिर 

SONBHADRA NEWS: शुक्रवार की आधी रात  रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी टोला प्लाजा के पास खनिज चेकिंग बैरियर पर भागते वाहनों को रोकने के लिए पुलिस पत्थरबाज बन बैठी। अमूमन लाठियां फटकार कर लोगों-वाहनों को रोकने वाली पुलिस के इस नजारे का वीडियो शनिवार को वायरल हुआ। इस मामले में रॉबर्ट्सगंज कोतवाल गोपालजी गुप्ता लाइन हाजिर कर दिए गए। आरोपी अन्य पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी गोपालजी गुप्ता को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि अन्य दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई के पीछे यह आरोप सामने आया है कि भागते वाहनों ने खनिज सर्वेक्षक को कुचलने का प्रयास किया, वाहन चालकों के विरुद्ध इस मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया।वाहनों को गलत ढंग से रोकने के प्रकरण में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा रही है।