AURAIYA NEWS: जनपद के नगर पंचायत अटसू के वार्ड सदस्यों ने नगर पंचायत में लगने वाले विशाल ऐतिहासिक दंगल व रामलीला एवं अन्य सार्वजनिक कार्यों में नगर अध्यक्ष द्वारा मीडिया व जनता को गुमराह करने व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बताया कि नगर में होने वाले ऐतिहासिक दंगल व धार्मिक कार्यक्रमों का वार्ड मेंबरों ने कभी कोई विरोध नहीं किया दंगल व रामलीला में सरकारी धन का उपयोग किया जाता है जिसका सभी वार्ड मेंबरों ने आय, व्यय का ब्यौरा लिखित रूप से नगर अध्यक्ष से मांगा था जो नगर अध्यक्ष द्वारा जनता के पैसों का ब्यौरा सदस्यों को कभी नहीं दिया गया आरोप है कि ब्यौरा मांगने पर बौखलाहट में नगर अध्यक्ष द्वारा विरोधाभास का झूठे आरोप लगाते हुए सभासदों की छवि को धूमिल किया जा रहा है, जिसको लेकर सभासदों में भारी आक्रोश व्याप्त है।







