Home उत्तर प्रदेश पश्चिम उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग आयोजित

पश्चिम उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की मीटिंग आयोजित

SAHARANPUR NRWS: चिलकाना व्यापार मंडल नगर संरक्षक डॉक्टर कुलदीप चौधरी के प्रतिष्ठान पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल चिलकाना इकाई चिलकाना की की बैठक सम्पन्न हुई। चिलकाना पश्चिम उत्तरप्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग एवं जिला अध्यक्ष जयवीर राणा जी के आदेशानुसार गाजियाबाद में होने वाले 14 सितंबर व्यापारी चुनाव महासम्मेलन मैं भाग लेने के लिए चिलकाना मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष योगी अमित नाथ जी ने व्यापारियों से गाजियाबाद मे होने वाले सम्मलेन को सफल बनाने का आव्हान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें संयुक्त रूप से व्यापारियों पर होने वाले उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर प्रदेश अध्यक्ष के हाथ मजबूत करने है। इस अवसर पर मीटिंग में नगर संरक्षक डॉक्टर कुलदीप चौधरी नगर उपाध्यक्ष यशपाल रोहिल्ला महामंत्री सचिन गर्ग,राजेश सैनी राकेश एरन, आदि व्यापारी मौजूद रहे डॉ कुलदीप चौधरी ने भी सभी से गाजियाबाद में होने वाले महासम्मेलन में भाग लेने की  बात कही।