ETAWA NEWS: अपराध व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत इटावा पुलिस कोतवाली टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 07 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ₹62,610 नगद, 52 ताश के पत्ते, 06 मोबाइल फोन और एक गमछा बरामद किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा के निर्देश पर थाना कोतवाली पुलिस टीम 12 सितंबर की रात बल्देव चौराहे के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि विष्णुबाग क्षेत्र में मनोज यादव के बंद घर में जुआ खेला जा रहा है। पुलिस ने दबिश देकर मौके से 07 लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार अभियुक्त मनोज यादव (45 वर्ष), निवासी विष्णुबाग, थाना कोतवाली, इटावा गगन गुप्ता (38 वर्ष), निवासी बरहीपुरा, थाना कोतवाली, इटावा अरुण कुमार राठौर (33 वर्ष), निवासी लालपुरा पंजैया, थाना कोतवाली, इटावा अर्जुन प्रजापति (28 वर्ष), निवासी बरहीपुरा, थाना कोतवाली, इटावा अनीस अहमद (26 वर्ष), निवासी विष्णुबाग, थाना कोतवाली, इटावा राजेन्द्र कुमार उर्फ पिन्टू (45 वर्ष), निवासी शिवाजीपुरम, थाना कोतवाली, इटावा कल्लू (58 वर्ष), निवासी नेरा कृपालपुर, थाना अकबरपुर, कानपुर देहात, हाल पता मढैया शिवनरायन, थाना कोतवाली, इटावा बरामदगी ₹62,610 नगद 52 ताश के पत्ते 06 मोबाइल फोन 01 सफेद गमछा गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 193/2025, धारा 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक यशवंत सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मुकेश कुमार, अरुण कुमार, दयानंद पटेल, विश्वनाथ आर्या, कृपाल सिंह, कासिम हनीफ समेत कांस्टेबल रंजीत कुमार, आकाश यादव, ज्ञानेन्द्र कुमार, अमित कुमार, अमरेन्द्र कुमार शामिल रहे।







