ETAWA NEWS: भारतीय किसान यूनियन धरतीपुत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनी माधव ने अपनी सहयोगी टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गाँवों का दौरा किया और वहां की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर जाना कि बाढ़ की विभीषिका के बीच लोग कितनी मुसीबतें झेल रहे हैं और इस समय उन्हें किन-किन जरूरी वस्तुओं की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। ग्रामीणों ने सनी माधव ने बताया कि टीम ने जिन गाँवों का निरीक्षण किया उनमें सिरसा की मड़ैयां, कीरतपुर, नगला तोर, कछपुरा और लुंगे की मड़ैयां गाँव शामिल हैं। संगठन के प्रदेश महासचिव प्रतीक यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ छोटे शास्त्री, हिमांशु गोरे यादव, रामावतार यादव, घनश्याम यादव, गिरीश चंद्र, विमलेश प्रधान, भुवनेश, महेश बाबू राजपूत, बहादुर राजपूत, राजकुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सनी माधव ने कहा कि किसानों की समस्याओं और बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए संगठन की ओर से उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। अंत में उन्होंने नारा दिया जय जवान, जय किसान।







