Home उत्तर प्रदेश लोक अदालत में 51724 मामलों का हुआ निस्तारण

लोक अदालत में 51724 मामलों का हुआ निस्तारण

73
0

MIRZAPUR NEWS: शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही-ज्ञानपुर के तत्वाधान में एवं जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद न्यायाधीश ने प्रातः 10 बजे से जनपद न्यायालय परिसर सरपतहों ज्ञानपुर के सभागार कक्ष में माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया। गया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे ने कहा कि लोक अदालत मामलों के निस्तारण का सस्ता और समुचित साधन है, जिससे मामले त्वरित गति से निस्तारित हो जाते हैं। प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय भदोही, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, व समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण, कर्मचारीगण, अग्रणी जिला प्रबन्धक यूनियन बैंक व बैंक के अन्य कर्मचारी, जनपद न्यायालय के कर्मचारीगण, व पत्रकार आदि उपस्थित रहें। लोक अदालत में कुल 70883 मामले सन्दर्भित किए गए और 51724 मामलों का निस्तारण किया गया। आपराधिक मामलों में कुल ₹632990 अर्थदण्ड वसूल किए गए। सक्सेशन के मामलों में कुल ₹4600471 का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। बैंक के प्री लिटिगेशन मामलों में कुल ₹4,12,85,568 वसूले गए। जनपद न्यायाधीश अखिलेश दूबे ने दीवानी न्यायालय परिसर का भ्रमण कर वादकारियों से उनकी समस्याएं सुनीं और न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन के मामलों को निस्तारित करें। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भदोही के कर्मचारीगण अविनाश कुमार सहा० लिपिक,दीपक गौतम सहा० लिपिक, राजेश कुमार डाटा एंट्री ऑपरेटर, अशोक कुमार व शिवबहादुर व पीएलवी रवि प्रकाश व चन्द्रशेखर द्वारा सराहनीय कार्य किया गया।