JAUNPUR NEWS: खेतासराय पुलिस को शुक्रवार को बड़ी सफलता मिली, जब पुलिस टीम ने मोहल्ला डोभी कस्बा निवासी शातिर चोर सुल्तान पुत्र नूर मुहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक देसी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई के दौरान आरोपी को दबोचने के बाद थाना खेतासराय पर मुकदमा संख्या 180ध्2025 धारा 352, 351(3) बीएनएस व 3ध्25 आर्म्स एक्ट में दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। इसके बाद अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त सुल्तान का आपराधिक इतिहास भी पुलिस ने खंगाला है। उस पर पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इनमें 2023 में दर्ज पाक्सो एक्ट व धमकी देने का मामला, 2024 में एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा और हाल ही में आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में दर्ज केस शामिल हैं।







