Home उत्तर प्रदेश डीबीए को क्षेत्रीय सांसद ने प्रदान कि धनराशि

डीबीए को क्षेत्रीय सांसद ने प्रदान कि धनराशि

SONBADR NEWS: बुधवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के आमंत्रण पर डी बी ए सचिवालय पर सांसद छोटेलाल सिंह खरवार का आगमन हुआ। तत्पश्चात अध्यक्ष जगजीवन सिंह के साथ बाबासाहेब डा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर एक जाने माने वकील भी थे। उन्होंने न केवल अपने मुवक्किलों के लिए वकालत की बल्कि समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों की भी वकालत की। अध्यक्ष जगजीवन सिंह ने बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के चबूतरा एवं दीवार और  मूर्ति से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन सोनभद्र के कार्यालय तक इंटरलॉकिंग की मांग को उठाया, जिसको सांसद ने अपने सांसद निधि से पांच लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान किया। स्वीकृति मिलने से डी बी ए कार्यालय पर आने जाने में सुविधा हो जायेगी। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर तमाम लोग उपस्थित थे।