Home आस्था अशोक सिंह अध्यक्ष अतिन गुप्ता बने प्राचीन रामलीला कमेटी के सचिव

अशोक सिंह अध्यक्ष अतिन गुप्ता बने प्राचीन रामलीला कमेटी के सचिव

MIRZAPUR NEWS: सोमवार को लगभग पांच सौ वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित श्री रामलीला पुरानी दशमी पंचायती की परम्परागत बैठक चौबेटोला के राजगद्दी स्थित रामभवन के ऐतिहासिक चबूतरे पर संपन्न हुई। जिले के सबसे प्राचीन संगठनों में शामिल उक्त समिति की बैठक में उपस्थित सदस्यगण ने वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक चुनाव में भागीदारी की। इसके बाद सभाध्यक्ष पाण्डेय की अनुमति पर वर्ष 2025-26 की चुनावी प्रक्रिया संपन्न कराते चुनाव अधिकारी अशुकांत चुनाहे ने विभिन्न पदों के लिए नामों का प्रस्ताव आमंत्रित किया और उन पर समर्थन प्राप्त कर आम सहमति बनने पर चुनाव संपन्न कराया। इस दौरान सभी सदस्यों की आम सहमति से चुनाव अधिकारी चुनाहे ने विभिन्न दायित्वों के लिए चुने गए पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए बताया कि वर्ष 2025-26 के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता व डिस्ट्रिक्ट बार के पूर्व अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को अध्यक्ष, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, व्यापारी नेता शैलेन्द्र अग्रहरि और वरिष्ठ सदस्य भोला नाथ साहू को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं माताप्रसाद माताभीख इंटर कॉलेज के प्रबंधक अतिन कुमार गुप्ता को मंत्री, रोटेरियन मयंक गुप्ता, विहिप नेता बृजेश ऊमर वैश्य और दीप चंद यादव उर्फ़ सेल्फी मैन को उप मंत्री चुना गया। पूर्व उप मंत्री विनोद केशरवानी को कोषाध्यक्ष, वैश्य फेडरेशन के अध्यक्ष नयन जायसवाल को आय व्यय निरीक्षक और संस्था के वरिष्ठ सदस्य गोवर्धन दास गुप्ता को वस्तु व्यवस्थापक चुना गया। इस दौरान पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, शशिकांत बरनवाल, सुभाष चंद्र सिंह, श्यामा प्रसाद जायसवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, चंदू लाल गुप्ता, राजा केशरवानी, वीरेंद्र मौर्या, शरद गोयल सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।