Home उत्तर प्रदेश 80 पुरुष, महिलाओं तथा बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

80 पुरुष, महिलाओं तथा बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

FATEHPUR NEWS: रहीमपुर धर्मंगदपुर के प्राथमिक विद्यालय में आरबीएसके टीम द्वारा गांव में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कैंप में 80 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इंचार्ज एडीओ पंचायत अर्पण अग्रवाल ने बताया कि आरबीएसके टीम द्वारा ऐरायां ब्लॉक के रहीमपुर धर्मंगदपुर ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में कैंप लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें 80 पुरुष, महिलाओं तथा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान डॉक्टर ओमप्रकाश व लैब टेक्नीशियन प्रकाश ने बुखार, शुगर, मलेरिया, टाइफाइड जैसे बीमारियों से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य कैंप का यह अभियान एक सितंबर से प्रारंभ किया गया है और 29 नवंबर तक बराबर चालू रहेगा। यह अभियान अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में किया जाएगा।